होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कांग्रेस नेता की कार जलाने का प्रयास, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़

कांग्रेस नेता की कार जलाने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कांग्रेस नेता की कार जलाने का प्रयास, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़
बीना। शहर के खिरिया वार्ड में असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्राचार्य और कांग्रेस नेता अशोक परिहार के घर के बाहर खड़ी उनकी कार को नुकसान पहुंचाया और उसे जलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बीना थाने में दर्ज कराई है। अशोक परिहार ने बताया कि उनकी होंडा वेन्यू कार एमपी15 सीसी 9388 हर रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया कि कार का कवर जमीन पर फटा हुआ पड़ा है। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो गाड़ी की हालत बिगड़ी हुई थी। कार की नंबर प्लेट उखड़ी हुई थी और गाड़ी की बॉडी में किसी नुकीली चीज से छेद किये गये थे। कांग्रेस नेता के भाई संजय परिहार के अनुसार बदमाशों ने न सिर्फ गाड़ी में तोड़फोड़ की, बल्कि उसे आग लगाने की कोशिश भी की। गाड़ी पर जलने के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि लाइटर या माचिस का इस्तेमाल कर उसे फूंकने का प्रयास किया गया था। गनीमत रही कि समय रहते पता चल गया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिये मोहल्ले और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किये जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!