होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार पुलिया से नीचे गिरी,पांच घायल, 1 साल का बच्चा पूरी तरह सकुशल

सागर-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार पुलिया से नीचे गिरी,पांच घायल, 1 साल का बच्चा पूरी तरह सकुशल

सागर।  मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-भोपाल मार्ग पर भापेल गांव के पास मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फोरव्हीलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी, जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी परिवार अपने 1 साल के बच्चे का इलाज कराने मुंबई गया था और वहां से कानपुर लौट रहा था। इसी दौरान भापेल गांव के पास यह हादसा हो गया। कार में 6 लोग सवार थे जिसमें चार पुरुष एक महिला और एक छोटा बच्चा था जिसमें विमल कुमार,हिमांशु,इंद्र बाबू,करण महिला सरिता देवी और उसका छोटा बेटा अश्विन सवार, जिनमें से पांच लोगों को छोटे आई हैं बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

हादसे के बाद सभी पांचो घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया गनीमत यह रही कि छोटा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इलाज के बाद सभी कानपुर के लिए रवाना हो गए।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All