होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : युवती से जंगल में किया दुष्कर्म : नए साल की पूर्व संध्या पर डैम घूमने ले गया था प्रॉपर्टी एजेंट

MP : युवती से जंगल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : युवती से जंगल में किया दुष्कर्म : नए साल की पूर्व संध्या पर डैम घूमने ले गया था प्रॉपर्टी एजेंट

भोपाल। रातीबड़ थाना पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक प्रॉपर्टी एजेंट के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि नए साल की पूर्व संध्या पर आरोपी उसे घुमाने के बहाने केरवा जंगल कैंप ले गया और वहां सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा काम करती है। कुछ समय पहले उसकी एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान 40 वर्षीय जहूर उर्फ समीर से हुई थी, जो प्रॉपर्टी एजेंट बताया जा रहा है। युवती का कहना है कि उसकी मां की बीमारी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, इस दौरान जहूर ने आर्थिक मदद की थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती बढ़ी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को आरोपी उसके कार्यालय पहुंचा और नए साल के मौके पर घुमाने के बहाने उसे केरवा जंगल की ओर ले गया। दोपहर के समय वहां एक सुनसान स्थान पर उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।
घर लौटने के बाद युवती ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद देर रात वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आए सवाल
रातीबड़ पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान युवती के बयान में कुछ बिंदुओं को लेकर पुलिस को सवाल नजर आए हैं। युवती नेहरू नगर की निवासी बताई गई है और उसने मां के बीमार होने की बात कही थी, लेकिन जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसकी मां वहां नहीं मिली और बीमार होने की पुष्टि भी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!