होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : सेक्स रैकेट का अड्डा था तीन मंजिला मकान,पुलिस ने मारी रेड, दो युवक-दो युवतियां पकड़ी गईं, संचालक हिरासत में

कृष्ण मंदिर के पास मकान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कृष्ण मंदिर के पास मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें, SP के निर्देश पर छापा क्षेत्रवासियों ने जताया राहत

छिंदवाड़ा। चंदनगांव क्षेत्र में कृष्ण मंदिर के नजदीक स्थित एक तीन मंजिला मकान पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। कई दिनों से अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद एसपी अजय पांडे के आदेश पर टीम मौके पर पहुंची। रेड के दौरान दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, वहीं कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
मकान का संचालन कर रहे पंडित अनिल कुमार द्विवेदी को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है।

18 कमरे, 20 बेड, व्यवस्था देखकर पुलिस भी हैरान

छापेमारी के दौरान तीन मंजिला मकान की तलाशी में कुल 18 कमरे मिले, जिनमें 20 बेड लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार कमरों की सेटिंग और अंदर की व्यवस्था साफ संकेत देती है कि यहां गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं।
इसी इलाके के स्थानीय निवासियों ने बताया कि अनिल कुमार द्विवेदी कई महीनों से इसी मकान में अनैतिक काम को बढ़ावा दे रहा था, जिससे आसपास का माहौल बिगड़ रहा था और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गुरुवार सुबह एक बार फिर मकान में लड़का-लड़की के प्रवेश करने पर पड़ोसी सतर्क हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना देने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने सबसे पहले कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार को फोन लगाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर पूरी स्थिति बताई।
निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेड किया।

इसी मकान को लेकर क्षेत्रवासी बीते दो महीनों में पांच से अधिक बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर चुके थे। यह मामला 4 नवंबर को जनसुनवाई में और 17 नवंबर को सीएम हेल्पलाइन में भी उठाया गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले कोतवाली पुलिस मौके पर आती थी, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाती थी, जिसके बाद वहां पहले की तरह लड़के-लड़कियों का आना-जाना फिर शुरू हो जाता था।

कई महीनों से परेशान चल रहे इलाके के लोगों ने कहा कि एसपी स्तर की दखल के बाद ही ठोस कार्रवाई संभव हो पाई।
उन्होंने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उच्च अधिकारियों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो शायद इस बार भी कार्रवाई नहीं होती।
लोगों ने एसपी कार्यालय को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि अब इलाके का वातावरण पहले जैसा सामान्य रहेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!