होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : उपजेल से तीन कैदी फरार, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी थे बंद, दीवार फांदकर भागे बंदी

MP : उपजेल से तीन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : उपजेल से तीन कैदी फरार, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी थे बंद, दीवार फांदकर भागे बंदी

उज्जैन। उज्जैन जिले की खाचरौद उपजेल से दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध तीन आरोपियों के फरार होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है, जब तीनों कैदी सीढ़ी का इस्तेमाल कर जेल की ऊंची दीवार पार कर बाहर निकल गए।
घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जेलर नवीन निनामा ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को तुरंत अलर्ट कर दिया गया था और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाटपचलाना थाना क्षेत्र के गांव चंदवासला निवासी नारायण पिता भेरूलाल जाट और मालाखेड़ी निवासी गोपाल पिता बापूलाल दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में बंद थे। वहीं, नागदा निवासी गोविंद पिता आशाराम हत्या के एक मामले में उपजेल में निरुद्ध था।
बताया गया है कि गुरुवार को तीनों आरोपियों ने महिला वार्ड की चाबी चुरा ली। इसके बाद उन्होंने ताला खोला और एक सीढ़ी की मदद से जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपियों के फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को भी आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!