होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जमीन विवाद में किसान की हत्या, पांच आरोपी सलाखों के पीछे, छह अब भी फरार

शाहगढ़ (सागर)। बगरोही गांव में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शाहगढ़ (सागर)। बगरोही गांव में जमीन के विवाद से उपजे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पांच नामजद आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद बंडा जेल भेज दिया गया, जबकि बाकी छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यह घटना 29 सितंबर की शाम हुई थी, जब खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान परम लाल यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक परम लाल यादव (निवासी बगरोही) खेती-किसानी करते थे। घटना के दिन यानी 29 सितंबर की शाम वे खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी और लाठियों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल परम लाल को पहले शाहगढ़ अस्पताल ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्या की इस वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। मृतक के बेटे दीप पाल यादव ने 11 लोगों को नामजद करते हुए शाहगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पांच आरोपी जेल, छह अब भी फरार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोवत यादव, हल्कन यादव, अर्जुन यादव, विनोद यादव और मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और लाठियां भी जब्त की हैं। वहीं, शेष छह आरोपी अब भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हत्या के बाद चक्काजाम और प्रदर्शन

29 सितंबर की रात जब परम लाल की मौत हुई, तब गुस्साए परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वे सभी 11 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे एसडीओपी प्रदीप बाल्मिकी ने परिजनों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और अगले दिन गांव में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मसकूद अली, अरविंद सिंह ठाकुर, सतेंद्र सिंह गुर्जर, लोकविजय सिंह, राजेश खरे समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!