होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान जब्त एंगल को चुराने की कोशिश, नपा कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा

सागर /बीना। नगर पालिका की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर /बीना। नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही के दौरान सड़क से जब्त किये गये एक एंगल को चोरी करने की कोशिश हुई। नपा कर्मचारियों ने एक दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुर्माना भरने के बाद ही सामान वापस मिलेगा। यह घटना बुधवार को गांधी चौराहे पर हुई, जहां नपा ने एक दुकानदार का एंगल जब्त किया था। जब्त सामान को चोरी से ले जाने की कोशिश की गई, जिसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने देख लिया और तुरंत रोक दिया। दुकानदार को निर्देश दिये कि पहले नियमानुसार जुर्माना जमा कर रसीद कटवाये, उसके बाद ही सामान वापस मिलेगा। बिना अनुमति दोबारा सामान उठाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। सीएमओ राहुल कौरव के नेतृत्व में नपा की अतिक्रमण विरोधी मुहिम ने पूरे शहर में सख्ती के साथ रफ्तार पकड़ी। यह अभियान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला। टीम गांधी चौराहा, महावीर चौक, बड़ी बजरिया, झांसी गेट होते हुये सर्वोदय चौराहा से अंबेडकर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क पर फल-सब्जी और अन्य सामान रखकर व्यापार करने वालों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। जिन दुकानदारों ने स्थायी रूप से दुकानों के बाहर सामान जमा कर रखा था, उनका सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, जिस पर सीएमओ ने शासकीय कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान नटराज होटल के बाहर सड़क पर रखा गया मार्बल और टाइल्स का फर्श भी तोड़ दिया। सीएमओ ने निर्देश दिये कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी तरह की निर्माण सामग्री नहीं रखी जायेगी। अंबेडकर चौराहे पर हाथ ठेले लगाकर सब्जी बेच रहे व्यापारियों को हटने के निर्देश दिये। नपा ने स्पष्ट किया कि ब्रिज के नीचे दुकान आवंटन के बाद वहीं सब्जी दुकानें लगेंगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!