होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बंडा वन परिक्षेत्र में नीलगाय का शिकार, डॉग स्क्वॉड की मदद से सिर बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

बंडा वन परिक्षेत्र में नीलगाय ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बंडा वन परिक्षेत्र में नीलगाय का शिकार, डॉग स्क्वॉड की मदद से सिर बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
सागर। जिले के बंडा वन परिक्षेत्र में नीलगाय के शिकार का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान जंगल से नीलगाय का मांस और अन्य अवशेष बरामद किए गए, जिससे शिकार की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि बंडा वन परिक्षेत्र अंतर्गत पाटन-नयाखेड़ा गांव के पास नीलगाय का शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। जांच के दौरान जंगल में वन्यजीव का मांस और अवशेष मिले, जिसके बाद मामला गंभीर माना गया।
साक्ष्य जुटाने और शिकार में शामिल लोगों की पहचान के लिए शुक्रवार को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टाइगर रिजर्व के प्रशिक्षित डॉग गैलीलियो ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की। तलाशी के दौरान जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया नीलगाय का सिर भी बरामद किया गया।
वन विभाग की टीम ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रेंजर विकास सेठ ने बताया कि नीलगाय के शिकार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। मौके से मांस, सिर और अन्य अवशेष जब्त किए गए हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!