सागर : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो अन्य घायल
सागर/बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के पथरिया जेगन गांव के पास बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गये। यह हादसा स्पीड ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ। तीनों युवक ललितपुर से खुरई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतक की पहचान ललितपुर उत्तर प्रदेश के गांधी नगर निवासी आकाश पाल 22 पुत्र मदन पाल के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर गौरीशंकर विश्वकर्मा और राज पाल भी सवार थे, जो इस घटना में घायल हो गये। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तीनों युवक ललितपुर से खुरई अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने जा रहे थे। खिमलासा-खुरई रोड पर पथरिया जेगन गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश पाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
सागर : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो अन्य घायल
सागर : सड़क हादसे में ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







