होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर के माता मडिया में नकाबपोशों का तांडव : दुकान में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता के बाद चक्काजाम

सागर के माता मडिया में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर के माता मडिया में नकाबपोशों का तांडव : दुकान में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता के बाद चक्काजाम

सागर शहर के माता मडिया के पास शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ नकाबपोश बदमाशों ने पावन फोटोकॉपी एवं जनरल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बदमाश चाकू-छुरे लहराते हुए दुकान में घुसे और मौजूद लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के मकान में संचालित उक्त दुकान के संचालक एवं पूर्व पार्षद प्रभात जैन ने बताया कि कुछ नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिलों से मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह के दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने वहां मौजूद कुछ महिलाओं से अभद्रता की तथा विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने माता मडिया के सामने चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चक्काजाम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष को शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की बात कही। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All