होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागौन लकड़ी के अवैध परिवहन करते पिकअप वाहन जब्त

सागौन लकड़ी के अवैध परिवहन ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागौन लकड़ी के अवैध परिवहन करते पिकअप वाहन जब्त
सागर।  गौरझामर वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीते शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने सागौन लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की। वन स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पड़रई के जंगल से सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन किया जाने वाला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुये संदिग्ध क्षेत्र की तीन तरफ से घेराबंदी की। इसी दौरान एक लोडिंग पिकअप वाहन, जो गढ़ाकोटा से सागौन लकड़ी लेने ग्राम पड़रई के पास जंगल में पहुंचा था हालांकि वाहन में सवार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन को सागौन लकड़ी सहित जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में ले लिया है। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!