सागर : लूट कर फरार शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा लूट की गंभीर घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता की है। घटना 5 दिसम्बर 2025 को दोपहर लगभग 12.30 बजे की है, जब फरियादिया विवेकानंद वार्ड निवासी महिला 22 वर्ष अपनी ऑनलाइन दुकान पर मौजूद थी तथा उसका पति दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने एकजुट होकर दुकान पर आकर फरियादी के पति को चाकू दिखाकर भयभीत किया। बदमाशों की इस आपराधिक हरकत से दहशत का माहौल बन गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी यश उर्फ आदर्श सोनी ने काउंटर पर रखी 10,000 नगद राशि लूट ली और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र एवं सतत दबिश के माध्यम से पहले ही दो आरोपियों अजय पटेल एवं निशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में फरार आरोपी यश उर्फ आदर्श सोनी पिता राजेन्द्र सोनी 22 वर्ष निवासी मोहननगर वार्ड को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त किये गये। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी लूट, मारपीट एवं गंभीर अपराधों के कुल 4 प्रकरण विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, भारत सिंह, सेल्वेस्टर पन्ना, बाबूलाल राजपूत, विनय कुमार, राहुल का योगदान रहा।
सागर : लूट कर फरार शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर : लूट कर फरार ...
[post_dates]

संपादक







