होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पुलिस ने कार्यवाही कर मकान से 43 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद

पुलिस ने कार्यवाही कर मकान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पुलिस ने कार्यवाही कर मकान से 43 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
सागर/बण्डा। चौकी दलपतपुर अंतर्गत ग्राम दलपतपुर के वार्ड क्र. 1 खुशीपुरा में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये एक मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दलपतपुर निवासी कोमल लोधी के मकान में अवैध गांजा रखा हुआ है और वहीं से इसका कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 43 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होने की बात कही है। कुछ सूत्रों ने तस्करी के तार दूर-दराज क्षेत्रों तथा संभावित अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुये उम्मीद जताई कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा सामने आई है कि कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन से उतरकर गांजे की बोरी लेकर भाग गया था, जिसे बाद में कथित तौर पर छोड़ दिये जाने की बात कही जा रही है। गांव के कुछ ढाबों के माध्यम से गांजे की आपूर्ति बाहर भेजी जाती थी। इन सभी बिंदुओं को पुलिस जांच का विषय मानकर पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी अंजली उदैनिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया गया। मामले में संबंधित व्यक्ति से पूछताछ जारी है तथा संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजली उदैनिया, बरा चौकी प्रभारी एमएल धुर्वे, केएस ठाकुर दलपतपुर चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ ने कार्यवाही की।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!