होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में नवरात्रि पर मंत्री की टिप्पणी से सियासी तूफान, कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

सागर। नवरात्रि के पावन अवसर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस बयान को महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला बताते हुए भाजपा सरकार और संबंधित कैबिनेट मंत्री को कटघरे में खड़ा किया।

शनिवार दोपहर 2 बजे सागर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस दौरान प्रदेश महासचिव अंजू बघेल, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र मुहास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस का आरोप – महिलाओं की गरिमा को ठेस

अंजू बघेल ने कहा कि मंत्री का बयान न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, बल्कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते का भी अपमान करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि नवरात्रि जैसे पावन समय में महिलाओं के पहनावे और चरित्र पर टिप्पणी करना कहां तक उचित है। कांग्रेस ने मांग की कि मंत्री तत्काल माफी मांगें, अन्यथा मुख्यमंत्री को उन्हें मंत्री पद से हटाना चाहिए।

भाजपा नेताओं की बढ़ती बयानबाजी पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के कपड़ों और चरित्र पर टिप्पणी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और महिला सुरक्षा व सम्मान प्रभावित होता है।

सागर से उठी आवाज के साथ आंकड़ों का सहारा

कांग्रेस ने सागर से प्रदेशभर में संदेश देते हुए आंकड़ों का हवाला दिया

वर्ष 2020 में प्रदेश में 6,134 बलात्कार के मामले दर्ज हुए।

वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 7,294 हो गई, यानी 19% की वृद्धि।

वर्ष 2025 में अब तक 21,175 महिलाओं और नाबालिगों पर अत्याचार के मामले दर्ज हुए, जिनमें से 10,840 बलात्कार शामिल हैं।

कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मंत्री माफी नहीं मांगते तो महिला कांग्रेस नवरात्रि के मौके पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने कहा कि सागर से उठी यह लड़ाई महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए है और पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!