होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मंदिर और स्कूल के पास शराब दुकान का विरोध, सागर में सड़क पर उतरे रहवासी

मंदिर और स्कूल के पास ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मंदिर और स्कूल के पास शराब दुकान का विरोध, सागर में सड़क पर उतरे रहवासी

सागर शहर के धर्मश्री क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुकान के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान हटाने की मांग की

लोगों का कहना है कि शराब दुकान शिव मंदिर, गुरु रविदास मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित है, जिससे धार्मिक व शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। शराबियों के जमावड़े से महिलाओं व बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है, साथ ही क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट, गंदगी और अवैध पार्किंग से सड़क जाम व दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दुकान आबकारी नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित समय के बाद भी खुली रहती है। जनहित को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने दुकान को जल्द हटाने या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!