होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : नर्स की गोली मारकर हत्या के मामले में छह दिन फरार आरोपी पर दस हजार का इनाम

सागर : नर्स की गोली ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : नर्स की गोली मारकर हत्या के मामले में छह दिन फरार आरोपी पर दस हजार का इनाम
सागर। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टॉफ नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाले छह दिन से फरार चल रहे आरोपी सुशील चढ़ार 28 वर्ष निवासी मुड़िया पनागर जिला जबलपुर पर पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित कर दिया है, वहीं उसको पकड़ने 4 जिलों में पुलिस दबिश दे रही है। नर्स हत्याकांड मामले में पुलिस ने नर्स के पिता और सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने का हवाला दे रही पुलिस की टीम पिछले छह दिन से लोकेशन के आधार पर चार जिलों में लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है, आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है, इस केस के लिये बनाई गई टीमों द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में दबिश दे रही है, जिससे गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके। बुधवार की देर शाम उस वक्त दहशत का माहौल बन गया था, जब अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक नकाबपोश बदमाश ने ताबड़तोड़ नर्स पर तीन फायर कर हत्या कर दी थी, कस्बा में पहली बार इस तरह की वारदात से स्वास्थ्य विभाग भी आक्रोशित हुआ था, आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया था, लेकिन चक्काजाम के दौरान परिजनों ने पुलिस को कार्यवाही का अल्टीमेटम दे दिया था।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!