होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सागर। आज पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर पटना में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण,बिहार सरकार,पटना के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का भव्य आयोजन विद्यालय के प्रशाल में किया गया।आज का विषय था- स्वच्छता के संदर्भ में जानकारी। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं फोकल शिक्षक डॉ विल्फ्रेड हेनरी राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे। विद्यालय का प्रशाल सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से खचाखच भरा था। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वच्छता के बारे में विस्तृत और अत्यंत रोचक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा स्वच्छता के तीन प्रकार होते हैं- व्यक्तिगत स्वच्छता, घरेलू स्वच्छता एवं पर्यावरणीय स्वच्छता। उन्होंने कहा स्वच्छ रहना एक आदत है और इस आदत को हमें बचपन से ही अपनानी चाहिए। जब हम स्वच्छ रहेंगे तो मेरा समाज स्वच्छ रहेगा और जब समाज स्वच्छ रहेगा तो पूरा देश स्वच्छ रहेगा। उन्होंने हाथ धुलाई के सही तरीके को बच्चों के डेमोंसट्रेशन के माध्यम से सभी लोगों को सिखाया। हाथ धुलाई के लिए उन्होंने सुमन कुमारी ट्रिक को भी बड़ी रोचक ढंग से सबों को सिखाया। उन्होंने बताया कि हमें कम से कम 30 सेकंड तक हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोने चाहिए।उन्होंने कहा भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ का धोना अत्यंत आवश्यक है। उनके वक्तव्य से सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं बहुत प्रभावित हुए और सबों ने उनकी खूब सराहना की। लगभग 2 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने डॉ विल्फ्रेड हेनरी की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं में अंशु कुमारी, गुड़िया कुमारी,रीमा कुमारी, जीनत आरा,राहुल कुमार थे। इस कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से नीरज कुमार,विजय कुमार, कमलेश तिवारी,रश्मि सिंहा, संतोष कुमार,हेमंत कुमार, पल्लवी कुमारी,नूतन कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!