होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : अडीबाजी कर घर पर बलबा करने वाले 5 आरोपियो को किया गिरफ्तार

सागर : अडीबाजी कर घर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : अडीबाजी कर घर पर बलबा करने वाले 5 आरोपियो को किया गिरफ्तार

सागर/बीना। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियां पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना द्वारा की गयी कार्रवाई कर बताया कि फरियादी कांति कुमार बिलगैया पिता केशव प्रसाद बिलगैया निवासी शास्त्री वार्ड बीना ने थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि मंगलवार के शाम करीब 7.30 बजे की बात है कि यह अपने घर के सामने खडा था तभी दीपू उर्फ दीपक यादव अपने साथियो अमित यादव, अभिषेक अहिरवार, अल्लू खान, यश माली, राजा बाल्मीकि, रोहित अहिरवार एवं अन्य लोगो के साथ आया कुछ लोग हाथ में डण्डा, पत्थर, लोहे की राड लिये थे। दीपू यादव ने इसको मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देकर कहा कि यदि तुझे लाज चलाना है तो 1.50 लाख रुपये दे नही तो बीना में नही रह पायेगा और न ही लाज चला पायेगा और कालर पकड ली बीच बचाव करने के लिये वंदना चौबे आई तो अभिषेक अहिरवार ने पत्थर मारा जो वंदना चौबे के पैर में लगा जिससे चोट आई है और सभी लोग घर के अंदर घुसकर सामान को तोड-फोड दिया फिर पडोस में रहने वाले रामकुमार, अंशुल चौबे, अभिषेक बिलगैया एवं अन्य लोगो को आता देखकर सभी लोग धमकी देते हुये गये कि आज तो तुम बच गये अगली बार जब हम लोग आयेगे तो तुम लोगो की लाशे बिछाकर जायेगे फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में तत्काल टीम गठित कर आरोपियो की सघन तलाश कर तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपियो अमित यादव पिता कल्याण यादव 27 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड बीना, अभिषेक पिता दीनदयाल अहिरवार 25 वर्ष निवासी खुरई, अल्लू खान पिता करीम खान 25 वर्ष निवासी इटावा बीना, यश उर्फ पोलो पिता महेन्द्र माली 24 वर्ष निवासी खिरिया वार्ड बीना, राजा पिता राजेश बाल्मीकि 19 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड बीना को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शेष आरोपियो की तलाश हेतु टीमें रवाना है जो प्रकरण में शेष आरोपियो की गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, राज, कस्तूरी बाई, गजेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र, राजेश पटेल, मंगल यादव, प्रेमजीत सिंह, अमित, ब्रजेन्द्र, भूपेन्द्र, सोलंकी, कुलबंत, महेश नामदेव, महेन्द्र, अमित जाट, अजय की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All