होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

धर्म के नाम पर इलाज करने वालों पर भी लागू हो कानून: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. सर्वेश जैन ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

धर्म के नाम पर इलाज ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

धर्म के नाम पर इलाज करने वालों पर भी लागू हो कानून: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. सर्वेश जैन ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

चंगाई सभाओं, पीर-फकीरों और बीमारियां ठीक करने का दावा करने वाले बाबाओं के रजिस्ट्रेशन की उठाई मांग

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सर्वेश जैन ने धर्म के नाम पर बीमारियों का इलाज करने का दावा करने वाले लोगों और संस्थाओं के नियमन के लिए कानून बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में 11 नवंबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जो गुरुवार सुबह करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में डॉ. जैन ने चंगाई सभाओं, पीर-फकीरों और बीमारियां ठीक करने का दावा करने वाले बाबाओं का क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट अथवा नर्सिंग होम एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि एक सामान्य क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टरों को भी विभिन्न प्रकार के रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित फीस जमा करनी पड़ती है, वहीं धर्म के नाम पर इलाज करने का दावा करने वाले अनेक लोगों पर ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं होती। डॉक्टर उपभोक्ता कानून के दायरे में आते हैं, लेकिन इन लोगों पर कोई कानून लागू नहीं होने की स्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।

डॉ. जैन ने यह भी चिंता जताई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से व्यूज बटोरने वाली इस तरह की गतिविधियों में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को झूठा साबित कर समाज में अविश्वास फैलाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से भविष्य, अगले जन्म और स्वास्थ्य सुधारने के नाम पर चल रही इस तरह की गतिविधियों के नियमन के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All