होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पैरोल से रिहा होनें के बाद फरार आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार, ईद पर मां से मिलने आया था

सागर : पैरोल से रिहा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : पैरोल से रिहा होनें के बाद फरार आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार, ईद पर मां से मिलने आया था

सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुए एक आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ईद के मौके पर अपनी मां से मिलने सागर आया था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में जयकुमार उर्फ पूरन अहिरवार की हत्या हुई थी। इस मामले में अब्दुल राशिद उसके भाई अब्दुल जाहिद व एक महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट ने सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान अब्दुल जाहिद सागर केंद्रीय जेल में बंद था।

वर्ष 2012 में वह पैरोल पर रिहा हुआ, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। इसके बाद जेल प्रबंधन की शिकायत पर गोपालगंज थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी।

शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपनी मां से मिलने शनिचरी क्षेत्र आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी फरारी के दौरान राजस्थान के जयपुर और अजमेर में छिपकर रह रहा था, जहां वह पहचान छिपाकर काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बता दे किसी मामले में आरोपी का भाई अब्दुल राशिद भी जिला अस्पताल से 2011 में फरार हो गया था 3 दिन पहले ही पुलिस ने उसको जयपुर से गिरफ्तार किया है

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!