होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

सागर। नाबालिग को भगा ले ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
सागर/बीना। भानगढ़ पुलिस ने 4 फरवरी से लापता एक नाबालिग लड़की को भोपाल से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 17 वर्षीय नाबालिग अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने जाती थी। वहीं पर आरोपी राम भारत धानक भी मजदूरी का काम करता था। काम के दौरान ही दोनों के बीच जान पहचान हुई और वे फोन पर बातचीत करने लगे। आरोपी ने नाबालिग को अपने झांसे में लिया और उसे बहला फुसलाकर 4 फरवरी को भोपाल भगा ले गया। नाबालिग के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने 11 फरवरी को भानगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी एसआई हरि सिंह तोमर ने एक टीम गठित की और मोबाइल लोकेशन व मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग भोपाल में है। इसके बाद एक टीम तुरंत भोपाल रवाना की गई और 12 फरवरी को नाबालिग को वहां से बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी राम भारत धानक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नाबालिग को वापस लाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!