होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में सागर रेफर

सागर : एंबुलेंस ने बाइक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में सागर रेफर
सागर/खुरई। दलपतपुर के पास पठारी रोड पर रविवार रात निजी एम्बुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार भीलोन निवासी सुनील अहिरवार 26 पिता मन्नू अहिरवार पठारी रोड स्थित क्रेशर पर डंपर चालक है। वह रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान खुरई से पठारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल सुनील को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुये उसे सागर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी अंकेश ने बताया कि एम्बुलेंस काफी तेज रफ्तार में थी। सुनील के हाथ, पैर और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि अस्पताल से अभी तक घटना का मेमो प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में किसी ने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। मेमो मिलने या शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!