सागर : डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस की दबिश में खुला राज, गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़, 63 पौधे जब्त
सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवन में मेन रोड किनारे ट्रांसफार्मर के पास बने एक बाड़े में डेढ़ साल से चल रही गांजे की अवैध खेती का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 63 हरे-गीले गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के निर्देश पर, एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र भदौरिया के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार दोपहर दबिश दी। मौके पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम रविन्द्र पिता श्रीसिंह ठाकुर (32), निवासी ग्राम सेवन बताया।
तलाशी के दौरान बाड़े से गांजे के पौधे बरामद हुए। आरोपी के पास खेती से संबंधित कोई वैध अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने सभी पौधों को पांच बोरियों में भरकर सील किया तथा मिट्टी का नमूना भी जब्त किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ़ साल से गांजे की खेती कर रहा था। मामले की जांच जारी है।
प्रधान आरक्षक सतीश श्रीवास्तव प्रधान आरक्षक मनोहर मुरारी
प्रधानारक्षक सहयोग कुमार
प्रधानारक्षक दीपक चौहान प्रधान आरक्षक विकास सिंह ठाकुर
प्रधान आरक्षक प्रणेश चतुर्वेदी
प्रधान आरक्षक जयसिंह कुर्मी प्रधान आरक्षक बृजेंद्र सिंह राजपूत आरक्षक 11 22 जितेंद्ररजक
आरक्षण 1580 विनोद सिंह
आरक्षक 1289 यशवंत सिंह
आरक्षण 36 शशांक राजपूत
महिला आरक्षक अनीता लोधी








