होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : युवती का शव फंदे पर किराये के कमरे में मिला,लोन वसूली के लिये फाइनेंसर परेशान कर रहा था, मानसिक तनाव में थी

सागर : युवती का शव ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : युवती का शव फंदे पर किराये के कमरे में मिला,लोन वसूली के लिये फाइनेंसर परेशान कर रहा था, मानसिक तनाव में थी
सागर/बीना। खिरिया वार्ड में एक 25 साल की युवती का शव किराये के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मंगलवार को घटना की खबर मिलते ही पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान उमा कुर्मी पिता काशीराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भानगढ़ इलाके के परासरी गांव की रहने वाली थी। उमा बीना में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी और साथ ही अपना खर्चा चलाने के लिये एक दुकान पर काम भी करती थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उमा ने किसी कंपनी से लोन लिया था। बताया जा रहा है कि लोन रिकवरी करने वाले एजेंट फाइनेंसर उसे पिछले कुछ समय से लगातार परेशान कर रहे थे। इससे वह मानसिक तनाव और दबाव में थी। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फाइनेंसरों की प्रताड़ना से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस अब परिवार के बयान दर्ज करने के साथ-साथ उन फाइनेंसरों की भी तलाश कर रही है जो युवती को परेशान कर रहे थे। रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!