होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में 11 वर्षीय किशोर का शव खेत में बने कुएं में मिला

सागर में 11 वर्षीय किशोर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में 11 वर्षीय किशोर का शव खेत में बने कुएं में मिला

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बदौना में मंगलवार सुबह एक 11 वर्षीय किशोर का शव खेत में बने कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले दो दिनों से घर से लापता था जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने खेत पर बने कुएं में एक शव उतराता देखा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं की गहराई अधिक होने पर एसडीईआरएफ टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला जहां उसकी पहचान ग्यारसी पटेल पिता कलू पटेल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि किशोर दो दिन पहले घर से बिना बताये कहीं चला गया था जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। खोजबीन के दौरान ही उसका शव कुएं में मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All