सागर : 5 लाख से अधिक के जेवरात से भरा बैग करवाया वापस, ऑटो चालक का किया सम्मान
सागर। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक सराहनीय एवं भावनात्मक घटना सामने आई। अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा द्वारा एक परिवार का कीमती सामान ऑटो में छूटने की सूचना मिलते ही तत्काल उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को अपने कक्ष में बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी तथा बैग को शीघ्र ढूंढने हेतु आवश्यक कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिये। उप निरीक्षक चौहान द्वारा बिना विलंब किये तत्काल टीम गठित की गई। कैलाश रजक निवासी चितौरा बेरखेड़ी अपने परिवार सहित भोपाल से बस द्वारा सागर आये थे। सागर बस स्टैंड से ऑटो द्वारा घर पहुंचने के दौरान उनका एक बैग ऑटो में छूट गया था, जिसमें लगभग 5 लाख से अधिक मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं 5300 नगद रखे हुये थे। बैग के छूट जाने से परिवार की महिलायें अत्याधिक व्यथित होकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। आरकेएस चौहान द्वारा अपनी पहल पर ट्रैफिक थाने से ड्यूटी हेतु सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रेखा रजक एवं पुलिस कंट्रोल रूम की महिला आरक्षक उर्मिला आरक्षक रेडियो राकेश सुलखिया को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के कार्य में लगाया। टीम ने सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुये अल्प समय में संबंधित ऑटो की पहचान कर ली। उप निरीक्षक चौहान ने ऑटो का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया तथा आमजन से सहयोग की अपील की। सोशल मीडिया पर फुटेज देखने के पश्चात ऑटो चालक मुकेश मिश्रा स्वयं तत्काल बैग लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें बैग के भीतर रखे सामान की जानकारी नहीं थी और ऑटो में ही बैग छूट गया था। उनकी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी की भावना सराहनीय रही। प्राप्त बैग को विधिवत जांच के उपरांत अति. पुलिस अधीक्षक सिंहा द्वारा संपूर्ण सामान सहित रजक परिवार को सुरक्षित वापस कराया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक ने ईमानदार ऑटो चालक मुकेश मिश्रा का सम्मान कर उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रशंसनीय व्यवहार की सराहना की।
सागर : 5 लाख से अधिक के जेवरात से भरा बैग करवाया वापस, ऑटो चालक का किया सम्मान
सागर : 5 लाख से ...
[post_dates]

संपादक







