होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कंजर गिरोह का पर्दाफाश, चलते ट्रक लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सागर : कंजर गिरोह का ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : कंजर गिरोह का पर्दाफाश, चलते ट्रक लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सागर/बंडा। सागर-छतरपुर हाईवे पर चलते ट्रकों में चढ़कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले कंजर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को बंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल, एक मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को फरियादी ओमप्रकाश उर्फ ओंकार प्रसाद शर्मा 29 वर्ष निवासी ग्राम जाटेव थाना बेवर जिला कानपुर उप्र द्वारा थाना बंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने ट्रक क्र. एमपी 50 एफए 4314 से सागर-छतरपुर हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान हड़ौती के पास आरोपियों ने चलते ट्रक में चढ़कर चाकू की नोक पर उनसे तथा अन्य लोगों से नकदी व सामान लूट लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुये एसडीओपी बंडा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना बंडा की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली एवं टोल नाकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 21 जनवरी को पुलिस टीम ने आरोपी नितिन उर्फ गिरवर सिंह गुर्जर 38 वर्ष निवासी थाना मोहनगढ़ जिला देवास एवं अभियापी पिता दिलीप सिरसिया 25 वर्ष निवासी थाना मोहनगढ़ जिला देवास को ग्राम खोखरी के पास जिला दमोह से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 बोर का देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू तथा लूटा गया सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हाईवे पर हुई अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की जानकारी दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है। कार्यवाही में निरीक्षक अंजली उदेनिया के कुशल नेतृत्व, रणनीतिक योजना एवं सक्रिय मैदानी कार्यवाही की विशेष भूमिका रही। सीमित संसाधनों में भी उन्होंने टीम को संगठित कर तेज और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की, जिससे एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। उक्त कार्यवाही में आदिल खान, रमेश रैकवार, भोला यादव, जितेंद्र यादव, प्रहलाद, मटन पटेल, दिनेश कुर्मी, दशरथ, छोटेलाल एवं संदीप की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!