होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर लोकायुक्त की कार्रवाई : कृषि विस्तार अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार !!

सागर : रिटायरमेंट के 2 ...

[post_dates]

Reporter

Published on:

whatsapp

सागर : रिटायरमेंट के 2 दिन पहले वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। 

सागर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को सागर शहर में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन पुरानी गल्ला मंडी में कृषि दवा विक्रेता सुनील कुमार जैन से 50 हजार रूपए लेते हुए पकड़े गए हैं।

 लोकायुक्त डीएसपी संजय कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी गल्ला मंडी में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के विक्रेता सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को लोकायुक्त कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन उनकी दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बनवाने और मक्का का सैंपल उनके पक्ष में करने के एवज मे 1लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिसमें सुनील कुमार जैन ने ₹10000 मौके पर दिए और बाकी ₹50000 शनिवार को दुकान पर देने की बात तय हुई।लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया।उसके बाद आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे पुरानी ग़ल्ला मंडी स्थित सुनील कुमार जैन की खुशहाल कृषि सेवा केंद्र की दुकान से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50000 रंगे हाथों लेते हुए पकडा है, मौक़े पर हाथ धुलाए तो उनके हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार जैन भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की है

Loading

Join our WhatsApp Group
Reporter

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!