सागर : तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार: बेबस पति कलेक्टर दरबार में बोला,साहब, मेरी पत्नी को ढूंढ दो
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सानोधा थाना क्षेत्र के आमोदा गांव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।
दरअसल दोपहर 12:30 बजे अमोदा गांव निवासी सुनील अहिरवार अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन से न्याय की मांग की।
पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी को करीब 24 वर्ष हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन 7 फरवरी को उनकी पत्नी गांव के ही 28 वर्षीय परसोत्तम लोधी के साथ घर छोड़कर चली गई।
सुनील अहिरवार का आरोप है कि युवक उनकी पत्नी को अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और बच्चे मां के बिना बेहद परेशान हैं।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सानोधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वे जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन से पत्नी की तलाश कर उचित कार्रवाई की मांग की है।








