होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : नौकरी का सपना दिखाकर ठगे 2.52 लाख, चेक भी निकले फर्जी,प्रशासन से न्याय की मांग

सागर : नौकरी का सपना ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : नौकरी का सपना दिखाकर ठगे 2.52 लाख, चेक भी निकले फर्जी,प्रशासन से न्याय की मांग

सागर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। भगवानगंज निवासी रोहित अहिरवार ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रोहित ने बताया कि मकरोनिया निवासी सौरभ सूर्यवंशी ने उसकी पत्नी रितु और बहन पिंकी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.52 लाख रुपये ले लिए। इसमें 1.20 लाख रुपये नगद और 1.32 लाख रुपये ऑनलाइन दिए गए।

आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई। जब पैसे मांगे तो आरोपी ने अलग-अलग बैंकों के चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। रोहित का कहना है कि उसने यह रकम गहने गिरवी रखकर और उधार लेकर जुटाई थी। मामले में उसके पास चेक, बैंक मेमो और ऑनलाइन लेन-देन के साक्ष्य मौजूद हैं।

रोहित ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है।

 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!