होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी,पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर : अंधेकत्ल की गुत्थी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी,पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर। 19 फरवरी को थाना केंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एमआरसी पर्वत अली के सामने भैसा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तस्दीक के बाद मृतक की शिनाख्त मनोज पिता प्रेमनारायण अहिरवार निवासी भैसा के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से परिस्थितिजन्य एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किये गये। शव पंचनामा एवं स्थल निरीक्षण में पाया गया कि मृतक के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था तथा पास में पत्थर पड़े हुये थे। प्रथम दृष्टया पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रांक 79/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर सघन जांच प्रारंभ की गई। थाना केंट पुलिस द्वारा लगातार पतारसी करते हुये वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण एवं साइबर सेल की सहायता से साक्ष्य संकलित किये गये। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही नितिन उर्फ शुभम पिता माखन सेन, जल्लाद उर्फ दुर्गेश रैकवार पिता मुन्ना रैकवार एवं मनीष पिता हरीचरण अहिरवार निवासी भैसा केंट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते मनोज को शराब पीने के बहाने कच्चे रास्ते पर करीब 100 मीटर अंदर ले जाकर पहले लात घूंसों से मारपीट की, इसके बाद पत्थरों से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट निरीक्षक रोहित डोंगरे, केएस ठाकुर, माखन, बृजेन्द्र तिवारी, सौरभ रैकवार, हेमंत सिंह, भानु प्रताप चौधरी, श्रीकांत चौबे, अमन, सृजन, रोहित पटैल, विशाल देवेंद्र सिंह, निशांत रावत, नरेश एवं जगदीश का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!