होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar News : मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ की महिला से सागर में वारदात

Sagar News : कोरबा की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

Sagar News : कोरबा की 38 वर्षीय महिला को सागर बुलाया, आर्य समाज विवाह का भरोसा दिलाया, होटल में शारीरिक शोषण के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में छत्तीसगढ़ की रहने वाली 38 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी है और दो साल पहले उसका तलाक हो चुका है। वह सिलाई का कार्य करके अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करती है। करीब एक माह पहले उसकी पहचान मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से शंभू सुमन पिता सरजुन प्रसाद नाम के व्यक्ति से हुई। संवाद के दौरान आरोपी ने खुद को “आर्मी मैन” बताया और दावा किया कि उसकी पत्नी की मृत्यु दस साल पहले हो चुकी है। बातचीत बढ़ने पर उसने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया और सागर आने के लिए कहा।

भरोसा कर पीड़िता 15 नवंबर को अपने परिजनों के साथ सागर पहुंची। मकरोनिया चौराहे पर आरोपी उनसे मिला और एक होटल में दो कमरे बुक कराकर ठहराया। पुलिस के अनुसार अगले ही समय आरोपी महिला को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक मंदिर ले गया और वहां मांग में सिंदूर भरने और मंगलसूत्र पहनाने की रस्म कराई। इसके बाद सभी होटल लौट आए।

रात में आरोपी ने विवाह हो चुका है। का हवाला देते हुए महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन उसने बताया कि उसकी आर्मी में इमरजेंसी ड्यूटी लग गई है, इसलिए औपचारिक शादी कोरबा में की जाएगी। इसके बाद वह महिला और उसके परिजनों को वापस भेजकर खुद फरार हो गया। कुछ दिनों तक फोन चलता रहा, फिर मोबाइल बंद मिलने लगा।

संदेह होने पर पीड़िता दोबारा सागर आई और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, जिसके बाद पता चला कि शंभू सुमन पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी जीवित है। इसके बाद महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम तलाश में जुटी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!