होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नववर्ष पर सागर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ASP जिलेवासियों से की अपील

नववर्ष पर सागर पुलिस अलर्ट, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

नववर्ष पर सागर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ASP जिलेवासियों से की अपील

नववर्ष 2026 को लेकर सागर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में जिलेभर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इस संबंध में मंगलवार शाम 4:00 बजे एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने जिलेवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है उन्होंने बताया भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटल, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग, स्टंटबाजी और यातायात नियम तोड़ने वालों पर “जीरो टॉलरेंस” के तहत सख्त कार्रवाई होगी। सीसीटीवी, ड्रोन और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

साइबर ठगी को लेकर भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। फर्जी लिंक, Snake APK और संदिग्ध ऐप से बचने की अपील की गई है। किसी भी साइबर अपराध की सूचना 1930 या 112 पर देने को कहा गया है।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने ने नागरिकों से अपील की है कि नववर्ष शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!