सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। दमोह की रहने वाली विनीता रजक का करीब 9 साल पहले मकरोनिया के दीनदयाल नगर निवासी हरिकांत रजक से विवाह हुआ था। दोनों का 7 साल का एक बेटा है। मामले की सूचना पर मृतका के पिता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतका के चाचा गणेश रजक ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुये कहा कि भतीजी विनीता की शादी करीब 9 साल पहले हरिकांत से की थी। उनका एक बेटा है, इसी बीच विनीता गर्भवती हो गई। वह करीब 6 माह की गर्भवती थी, हरिकांत दूसरे बच्चे से नाखुश था। वह बच्चे को गिराने का दवाब बना रहा था, इसी बात को लेकर आये दिन विवाद होता था। जिसकी जानकारी विनीता देती थी, उन्होंने कहा कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसको मारा गया है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाये। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
सागर : गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप
सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र के ...
[post_dates]

संपादक







