होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : स्कूल छुट्टी के बाद रतनजोत के बीज खाए, 14 बच्चे बीमार, तेज उल्टियों के बाद हड़कंप, 10 सागर रेफर

पटवारी ने दी सूचना, एसडीएम ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

पटवारी ने दी सूचना, एसडीएम व अफसर टीम के साथ दौड़े सरकारी वाहनों से बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, सभी की हालत नियंत्रण में

( सागर ) जैसीनगर। ग्राम करैया में स्कूल की छुट्टी के तुरंत बाद एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेलते-खेलते 14 बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए, जिनके कुछ ही मिनट बाद सभी में लगातार उल्टियां और उल्टी जैसा महसूस होने के लक्षण दिखाई देने लगे। अचानक एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान मौके पर मौजूद पटवारी रामकृष्ण आठिया ने बिना देर किए पूरी जानकारी उसी समय गांव में एसआईआर सर्वे के निरीक्षण में लगे एसडीएम रोहित वर्मा तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

एसडीएम रोहित वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्रीराम सोनी और एसडीओ सचिन दुबे तुरंत टीम के साथ गांव पहुंचे। बच्चों की हालत गंभीर होती देख अधिकारियों ने किसी भी औपचारिकता में समय न गंवाते हुए अपने-अपने सरकारी वाहनों में सभी बच्चों को बैठाया और सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर ले गए। उधर, सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. एल.एन. शाक्य ने पहले से ही अस्पताल में उपचार की तैयारी कर ली थी। बच्चों के पहुंचते ही मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

कुछ बच्चों में उल्टियां ज्यादा होने पर डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर 10 बच्चों को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि 4 बच्चे जैसीनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बीमार बच्चों में शामिल नाम:
साक्षी अहिरवार (9), प्रतिमा लोधी (9), आयुष अहिरवार (10), दक्ष अहिरवार (10), गजेन्द्र लोधी (11), पूनम अहिरवार (7), लक्ष्मण सौर (8), राजकिशोर सौर (8), मोहित लोधी (11), पूर्वी पटेल (8), जिज्ञासा अहिरवार (9), आराध्या (8), प्रहलाद दांगी (14)

घटना की जानकारी पर बीआरसीसी जेएस अहिरवार और कई शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए। सभी बच्चों का हाल-चाल लिया गया और बच्चों की देखभाल के लिए शिक्षकों की एक टीम अस्पताल में ही रुकी हुई है।

डॉ. एल.एन. शाक्य, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जैसीनगर के अनुसार : बच्चों ने रतनजोत के बीज खाए थे, जिसकी वजह से उल्टियां होने की शिकायत आई। सभी को समय पर इलाज दे दिया गया है। 14 बच्चों में से 10 को अधिक उल्टी के कारण सागर रेफर किया गया है और 4 बच्चे अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत हैं। सभी की हालत स्थिर है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!