होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : यूजीसी नियमों को लेकर भड़के छात्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय में पैदल मार्च और प्रदर्शन

सागर : यूजीसी नियमों को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : यूजीसी नियमों को लेकर भड़के छात्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय में पैदल मार्च और प्रदर्शन

सागर। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पैदल मार्च निकालते हुए प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट तक पहुंचकर नारेबाजी की और यूजीसी एक्ट को रद्द करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नए नियमों से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में विभाजन की स्थिति बन रही है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। छात्रों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद इस एक्ट को लेकर असमंजस बना हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार को इसे पूरी तरह वापस लेना चाहिए।

छात्रों ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियम छात्रों के हित में नहीं हैं और इससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होगा। विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण और एकजुट शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा विश्वविद्यालय परिसर में राजनीति नहीं होने की भी मांग की।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!