सागर : इंस्टाग्राम पर लिखा अलविदा, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
सागर/खुरई। भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास एक 27 वर्षीय युवक गोलू रजक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब मृतक के परिजन ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुये हत्या की आशंका जताई। आत्महत्या से करीब एक घंटे पहले, धनौरा निवासी गोलू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावुक वीडियो पोस्ट किये थे। पहले वीडियो में विरह के बोल वाला गाना था, जबकि दूसरे वीडियो में सबके लिये अलविदा संदेश के साथ एक गाना अपलोड किया गया था। इसके बाद उसने गेट नंबर 8 के पास ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना स्थल से एक डायरी में लिखा सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें घर के कर्ज, ट्रैक्टर की किश्त और परिवार से माफी का जिक्र है। नोट में चाचा के लिये लव यू जान लिखा है। हालांकि मृतक के चाचा गनेश राम रजक ने दावा किया है कि सुसाइड नोट की लिखावट गोलू की नही है और इसमें कुछ गड़बड़ी की गई है। मृतक के पिता रामकृष्ण रजक का आरोप है कि गोलू की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले कुछ लोग उसे मारने भी आये थे। चाचा ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है, क्योंकि उन्हें सुसाइड नोट फर्जी लग रहा है। उन्होंने कहा भतीजा पढ़ा है, उसके राइटिंग सुसाइड से मेल नहीं खा रही है। मामले की जांच कर रहे खुरई शहरी थाने के प्रधान आरक्षक विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन बरामद सुसाइड नोट और परिजन के आरोपों की गहनता से जांच की जायेगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
सागर : इंस्टाग्राम पर लिखा अलविदा, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
सागर : इंस्टाग्राम पर लिखा ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







