होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शाम को बहन के घर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव,रहली में हिट-एंड-रन से सनसनी

सागर : शाम को बहन ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शाम को बहन के घर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव : रहली में हिट-एंड-रन से सनसनी

सागर। रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा-बरखेड़ा रोड पर चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार फरियादी तुलसीराम पटेल निवासी गुंजोरा ने बताया कि शाम करीब 6 बजे छोटा बेटा सुरेश पटेल उम्र 22 साल बाइक क्र. एमपी 15 एनके 7189 लेकर घर से निकला था। वह काछी पिपरिया अपनी बहन के घर जाने का बोलकर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नही लौटा, उसे कई बार फोन लगाया। लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि बाबूपुरा-बरखेड़ा रोड पर संदई मढ़िया के पास बेटे सुरेश का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर तत्काल परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां देखा तो सुरेश की मौत हो चुकी थी, शव बाइक के नीचे दबा पड़ा था। बेटे के साथ उसका दोस्त रमन पटेल निवासी गुंजोरा भी था जो गंभीर घायल हुआ है। घायल को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। घटना में एक युवक की मौत हो गई। रहली पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना कर भागे वाहन की तलाश कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!