होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : युवक की हत्या, पानी भरने के विवाद में हुई मारपीट, एक युवक गंभीर घायल, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सागर : युवक की हत्या, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : युवक की हत्या, पानी भरने के विवाद में हुई मारपीट, एक युवक गंभीर घायल, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सागर। जिले के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर में पानी भरने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में गंभीर चोटें आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान मृतक की पहचान 20 वर्षीय अर्जुन सिंह लोधी निवासी दलपतपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल साहिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात दलपतपुर गांव में पानी भरने की बात को लेकर अर्जुन सिंह लोधी का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में अर्जुन को गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं साहिल घायल हो गया। सूचना मिलने पर बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बंडा थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने बताया कि पानी भरने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हुई है। फरियादी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!