सागर की मोतीनगर पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जप्त की
सागर। थाना प्रभारी मोतीनगर को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खुरई रोड ठाकुर बाबा पहाड़ी के पास ग्राम गढ़ौली खुर्द क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुये है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। मौके पर एक व्यक्ति झाड़ियों के पास खाकी रंग के कार्टून रखे हुये पाया गया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शुभम पिता सुल्तान सिंह घोषी 23 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास ग्राम गढ़ौली खुर्द बताया। कार्टूनों की तलाशी लेने पर उनमें मैकडॉवेल्स कंपनी एवं ओल्ड मंक कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई। कुल 16 खाकी रंग के कार्टूनों में 144 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,84,800 रुपये है, मौके से बरामद की गई। आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखने का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना मोतीनगर पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है, तथा आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, प्रभुदयाल सिंह ठाकुर, अखिलेश, सोमवीर, संजय सिंह, आतिश, उमाशंकर की भूमिका रही।
सागर की मोतीनगर पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जप्त की
सागर की मोतीनगर पुलिस ने ...
[post_dates]

संपादक







