सागर। सागर जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब एलिमेंट सोल एकेडमी LLP, मुंबई की ओर से आयोजित लिवर डिटॉक्स प्रोग्राम में सागर के तीन डायटिशियन डॉ. चंद्रभान पटेल, डॉ. नीलम नामदेव, और डॉ. प्रीति पटेल ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
यह कार्यक्रम एकेडमी की संस्थापक डॉ. श्वेता राय और सह-संस्थापक संजय सोनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। आयोजन का संचालन आहार विशेषज्ञ प्राजक्ता मुखे और देवराज खत्रा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जूम के माध्यम से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने 21 दिन तक लिवर डिटॉक्स प्रोटोकॉल का पालन किया। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक तरीके से इंटरहिपेटिक स्टोन यानी यकृत में बनने वाले कणों को बाहर निकालना था। यह रिकॉर्ड 5 सितंबर को प्रमाणित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पूर्व राज्यसभा सांसद विनय दीनू ने सम्मानित किया।
डॉ. चंद्रभान पटेल: रिकॉर्ड की लड़ी और नेचुरल हीलिंग के विशेषज्ञ
गोविंद बिहार कॉलोनी सागर निवासी डॉ. चंद्रभान पटेल पिछले दो वर्षों में 100 से अधिक लिवर डिटॉक्स करवा चुके हैं। वे वर्तमान में ऑनकोलॉजी न्यूट्रिशन में डिप्लोमा धारक हैं और न्यूरो व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज नेचुरोपैथी के माध्यम से कर रहे हैं।
डॉ. पटेल जयपुर (राजस्थान) और रायपुर (छत्तीसगढ़) के मरीजों को भी ऑनलाइन जूम के जरिए उपचार दे रहे हैं। उनके नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2024, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड 2024, यूएसए बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025, नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025, और इन्फ्लुएंसर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025 जैसे खिताब दर्ज हैं।
उन्हें हाल ही में आयुष विक्रम सम्मान 2025 और दिल्ली में आयोजित आयुष भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।
डॉ. नीलम नामदेव: महिलाओं की सेहत की नैचुरल हीलर
मकरोनिया निवासी डॉ. नीलम नामदेव को 2025 में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मान मिला। उन्होंने अब तक 50 से अधिक मरीजों का लिवर डिटॉक्स सफलतापूर्वक करवाया है।
वे महिलाओं में होने वाली बीमारियाँ जैसे PCOD, PCOS और निसंतानता का इलाज नेचुरोपैथी के जरिए करती हैं। इसके अलावा, वे प्राकृतिक तरीके से हेयर ट्रीटमेंट और स्किन केयर में भी माहिर हैं।
डॉ. नीलम और डॉ. पटेल मिलकर अपने स्वयं के ब्रांड के तहत 100% केमिकल-फ्री नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार कर बाजार में उपलब्ध करा रहे हैं।
डॉ. प्रीति पटेल: देवरी की बेटी ने बढ़ाया मान
देवरी निवासी डॉ. प्रीति पटेल को भी 2025 में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने एलिमेंट सोल एकेडमी के कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी से सागर जिले का नाम रोशन किया।
टीम की सफलता का श्रेय गुरु और माता-पिता को
तीनों रिकॉर्ड होल्डर डायटिशियन वर्तमान में MLM कंपनी Mi Lifestyle Global Pvt. Ltd. के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और बिजनेस अपलाइन गुरु राधेश्याम विश्वकर्मा को दिया है।
सागर की इस त्रिमूर्ति ने साबित किया है कि समर्पण, ज्ञान और प्राकृतिक उपचार की दिशा में मेहनत करने से सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।








