होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक

सागर की यामिनी मौर्य ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक

सागर जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 28 से 29 मार्च को सेनेगल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में यामिनी मौर्य ने 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यामिनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सागर नरयावली क्षेत्र के विधायक  प्रदीप लारिया ने उनके पिता श्री हरिओम मौर्य, माता श्रीमती मिथलेश मौर्य एवं कोच दीपक कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यामिनी की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव नरेश ट्टवारे, टेक्निकल चेयरमैन तथा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. पूनिमा विसेन सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी यामिनी और उनके कोच को शुभकामनाएं दीं।

विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भविष्य में क्षेत्र के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर प्रभूदयाल पटेल, सौरभ केशरवानी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, योगेश पटेल एवं आशुतोष ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!