सागर के युवक ने इस्लाम धर्म त्यागकर अपनाया सनातन,असद खान बने अथर्व त्यागी,वाराणसी में वैदिक विधि से हुआ संस्कार
सागर के मकरोनिया क्षेत्र निवासी असद खान ने सोमवार को इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने वाराणसी पहुंचकर वैदिक विधि-विधान के साथ धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की और नया नाम अथर्व त्यागी धारण किया।
जानकारी के अनुसार अस्सी घाट पर पंडितों की मौजूदगी में पंचगव्य व गंगा स्नान के बाद शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। इसके पश्चात मुंडन, हवन-पूजन किया गया। अथर्व त्यागी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर शिवलिंग पर अभिषेक भी किया, भंडारे के साथ धार्मिक प्रक्रिया पूर्ण हुई।
शाम 4:00 बजे अथर्व त्यागी का ने जानकारी देते हुए बताया उन्होंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और व्यक्तिगत आस्था के आधार पर लिया है। वे लंबे समय से सनातन परंपरा और भगवान महाकाल में आस्था रखते थे। परिवार में केवल उन्होंने ही सनातन धर्म अपनाया है।
सागर से वाराणसी तक का यह धार्मिक सफर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ








