होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सनसनीखेज हत्या का खुलासा, मात्र 6 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

सनसनीखेज हत्या का खुलासा, मात्र ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सनसनीखेज हत्या का खुलासा, मात्र 6 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
सागर। थाना महाराजपुर पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में अभूतपूर्व तत्परता दिखाते हुये मात्र 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया। 24 फरवरी को शाम लगभग 4.30 बजे ग्राम समनापुर शाहजू, थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आरोपियों टंटू यादव, भागचंद यादव, उमेश यादव, मदन यादव, अकलू यादव, सुखलाल यादव एवं सुबेद यादव निवासी ग्राम समनापुर शाहजू देहदुआ द्वारा एकमत होकर मारपीट की गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये विशेष टीम गठित कर गांव में घेराबंदी की गई। मुखबिर सूचना एवं सघन दबिश के परिणामस्वरूप तीन आरोपियों को ग्राम समनापुर से गिरफ्तार किया गया जिनमें टंटू यादव, अखलेश यादव, भागचंद यादव को 25 फरवरी को विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उईके एवं लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन में रणनीतिक योजना बनाकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह भदौरिया, अमित कुमार, हुकुम सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, रुपेश लोधी, हरिराम, लवकेश, पूजन यादव की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!