शाहगढ़ : बंदरों का उत्पात, मकान की छत से नीचे गिरी वृद्ध महिला की मौत
शाहगढ़। बीते रोज नगर के वार्ड में रहने वाली वृद्धा की मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। मौत की वजह बने उत्पादी बंदरों के डर से महिला खुद को बचाने भागी तभी यह घटना हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दोपहर में अपने मकान की छत पर बैठी थी, तभी छत पर कुछ बंदर आ गये महिला बंदरों के झुंड को देख कर जैसे ही नीचे जाने के लिये हुई तभी एक बंदर ने महिला को झपटा जिससे महिला छत से नीचे गिर गई, गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां महिला को सिर में लगी गंभीर चोट का इलाज किया गया, गंभीर हालत होने के कारण महिला को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी तभी महिला की मौत हो गई, ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार सिर की चोट गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजा जा रहा था लेकिन उसके पहले ही वृद्ध महिला की मौत हो गई, महिला की मौत की सूचना महिला के भतीजे बाबूलाल आठिया ने पुलिस थाना शाहगढ़ को दी जहां मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है, सोमवार की सुबह मृतक महिला हल्की बाई पति भागीरथ आठिया 80 वर्ष निवासी वार्ड नं. 8 का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
शाहगढ़ : बंदरों का उत्पात, मकान की छत से नीचे गिरी वृद्ध महिला की मौत
शाहगढ़ : बंदरों का उत्पात, ...
[post_dates]

संपादक







