होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शाहगढ़ पोस्ट ऑफिस फर्जीवाड़ाः चौथे दिन एक खाते में मिली 3.80 लाख की गड़बड़ी, अब तक 550 से अधिक खातों की हुई जांच, खातधारकों को भेजे जा रहे नोटिस

शाहगढ़। शाहगढ़ पोस्ट ऑफिस में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शाहगढ़। शाहगढ़ पोस्ट ऑफिस में सामने आये वित्तीय गड़बडी की जांच चार दिनों से लगातार जारी है। सोमवार को 175 खातों की जांच की गई जिसमें शाहगढ़ वार्ड नंबर 6 निवासी खाताधारक सौरभ जैन पिता पवन जैन के खाते में 3.80 हजार रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। अब तक 550 से अधिक खातों का बेरिफिकेशन किया जा चुका है। प्रकरण जांच में अभी जारी है। जांच टीम में शामिल निरीक्षक संजय अहिरवार ने बताया कि शाहगढ़ पोस्ट ऑफिस में आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर 22703 लोगों के खाते हैं। जिनको बेरीफिकेशन के लिये नोटिस जारी किये जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच पूर्ण होने के उपरांत मामले में सर्किल लेविल कमेटी द्वारा जांच की जायेगी। गौरतलब है कि शाहगढ़ पोस्ट ऑफिस में बरती गई आर्थिक अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। रोज बड़ी संख्या में खाताधारक अपनी पासबुक की एंट्री एवं खाते में जमा रकम का पता लगाने पहुंच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने पोस्ट ऑफि स प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार करने और सभी खातों की पारदर्शी जांच की मांग की है। जांच टीम जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!