होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हैरान करने वाला मामला: एक साल की बच्ची पर मोबाइल चोरी का आरोप, घर पर की गई फायरिंग

हैरान करने वाला मामला: एक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

हैरान करने वाला मामला: एक साल की बच्ची पर मोबाइल चोरी का आरोप, घर पर की गई फायरिंग

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साल की मासूम बच्ची पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया। आरोप के बाद दबंगों ने बच्ची के घर पर फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब वे इस घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद मजबूर होकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा।
बड़गांव नवली गांव की घटना
यह मामला मुरैना जिले के बड़गांव नवली गांव का है। पीड़ित भूरा तोमर के अनुसार, 8 जनवरी को गांव के ही अभिषेक तोमर और छोटू तोमर अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों का कहना था कि भूरा की एक साल की बेटी ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया है।
भूरा तोमर का कहना है कि उसकी बच्ची अभी ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती, ऐसे में उस पर चोरी जैसा आरोप लगाना पूरी तरह से बेतुका है। फायरिंग के दौरान परिवार में दहशत फैल गई और आसपास के लोग भी सहम गए।
जमीन विवाद से जुड़ा है मामला
भूरा तोमर ने बताया कि उसका अभिषेक तोमर के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद पहले सुलझ चुका है और जमीन फिलहाल भूरा के कब्जे में है। उसका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला कराया गया।
पीड़ित का कहना है कि जब वह गोलीबारी की शिकायत लेकर दिमनी थाने पहुंचा, तो पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया कि बच्ची के खिलाफ मोबाइल चोरी की शिकायत आई है, इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकती।
पुलिस का पक्ष
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान बड़गांव नवली निवासी भूरा तोमर ने एक आवेदन दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर विवाद की जानकारी सामने आई है। एक साल की बच्ची पर मोबाइल चोरी का आरोप प्रथम दृष्टया अविश्वसनीय प्रतीत होता है, फिर भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!