तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन श्रद्धालु गंभीर घायल : पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे तीनों, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार
सागर। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी को पहले देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खमरिया निवासी संतोष पटेल अपनी परिजनों आरती पटेल और वंदना पटेल के साथ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बरमान में नर्मदा स्नान करने गए थे। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर तीतरपानी स्थित पटेरिया पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए देवरी अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन श्रद्धालु गंभीर घायल : पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे तीनों, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक ...
[post_dates]

संपादक







