ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में स्टाप नर्स मिली बेहोश जबलपुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
दिल का दौरा पड़ने की आंशका पीएम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा ब्लॉक स्थित सर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक स्टाफ नर्स अपने शासकीय आवास में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
शासकीय आवास की रसोई में बेहोश मिली
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय स्टाफ नर्स कलावती रैकवार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने शासकीय आवास की रसोई में अचेत पाई गईं अस्पताल स्टाफ की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस से तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तेंदूखेड़ा में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और सीपीआर भी दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका
मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हुई ईसीजी और अन्य जांचों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका सामने आई है हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है कलावती रैकवार सागर जिले के रहली की रहने वाली थीं और सर्रा स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 3 सालों से अपनी सेवाएं दे रही थीं उन्होंने तेंदूखेड़ा, तेजगढ़, सर्रा और तारादेही सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में काम किया था इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की आंखें नम हो गई लोग कहते हुए नजर आए कि सुबह नर्स अपनी ड्यूटी पर थी लेकिन दोपहर में इतनी बड़ी घटना हो गई








