होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जैसीनगर में खरीदी ठप: नाराज किसानों का तहसील पर हंगामा, जल्द शुरू करने की चेतावनी

जैसीनगर में खरीदी ठप: नाराज ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जैसीनगर में खरीदी ठप: नाराज किसानों का तहसील पर हंगामा, जल्द शुरू करने की चेतावनी

सागर। जैसीनगर में चना-मसूर खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार हरीश लालवानी को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि 30 मार्च से खरीदी शुरू होने के बावजूद क्षेत्र में केंद्र नहीं खुले हैं। उन्होंने कहा कि मैं 2 अप्रैल को स्लॉट बुक कराया था और हाडा कंडेला खरीदी केंद्र पर 6 से 15 अप्रैल तक खरीदी का मैसेज मिला था लेकिन आज 7 अप्रैल को जब भी केंद्र पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला और खरीदी शुरू नहीं हुई थी। किसानों ने तत्काल खरीदी शुरू कराने और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। काफी जल्दी गेहूं खरीदी अभी शुरू करने की मांग की। वही तहसीलदार लालवानी ने बताया कि संबंधित के अधिकारियों से चर्चा की गई है उन्होंने बताया है तकनीकी कारणों की वजह से खरीदी नहीं हो सकी बुधवार से खरीदी शुरू होने की संभावना है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All